गुमला- जिले में दो महिलाओं की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विंध्याचल नगर नदी टोली निवासी 28 वर्षीय मिनी प्रिया और 20 वर्षीय पत्नी राधिका कुमारी की हत्या उनके पतियों द्वारा किए जाने का आरोप है.
मिनी प्रिया के पति का नाम शिव शंकर साहू है और राधिका कुमारी के पति का नाम नवीन साहू है. हत्या के बाद दोनों शवों को सिमडेगा थाना क्षेत्र के वीरू जंगल में दफनाने की बात सामने आई है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों दंपतियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. शनिवार को कुछ लोगों की मौजूदगी में दोनों जोड़ियों के बीच आपसी समझौता कराया गया था. इसके बाद दोनों अपने-अपने पत्नियों को लेकर शमसेरा अपने घर चले गए थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सोमवार की सुबह को परिजनों से आखिरी बार फोन पर संपर्क हुआ था. तब तक सभी ठीक थे, लेकिन इसके बाद किसी बात को लेकर फिर से दोनों जोड़ियों के बीच विवाद शुरू हुआ और मामला मारपीट और हत्या तक पहुंच गया.
पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने की नीयत से शिव शंकर ने एंबुलेंस से दोनों महिलाओं के शवों को ले जाकर सिमडेगा जिला के वीरू जंगल में ले जाकर दफना दिया. शिव शंकर एंबुलेंस चालक है.
पत्नियों की हत्या कर शवों को दफनाने के बाद शिव शंकर और नवीन साहू गुमला थाना पहुंचे और पत्नियों की गुमशुदगी की बात कहकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस के कड़ी पूछताछ की दो दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद मंगलवार की रात गुमला पुलिस जंगल में पहुंची और शवों को खोजने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा. इसके बाद बुधवार को फिर पुलिस की तीन सदस्यीय टीम छानबीन करने के लिए जंगल पहुंची. खबर लिखे जाने तक शवों को बरामद नहीं किया जा सका था. फिलहाल, पुलिस ने एंबुलेंस जब्त कर ली है.








