वैशाली- बिहार के वैशाली जिले में नीतीश सेतु के लोकार्पण कार्यक्रम के बाद पोस्टर फाड़ने और अपशब्दों का प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है.
इस संबंध में राघोपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से 11 नामजद और 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
बता दें कि बीते शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश सेतु का लोकार्पण किया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दर्जनों युवा और बच्चे राजद का झंडा लेकर सेतु पर पहुंचे और लालू प्रसाद यादव व तेजस्वी यादव के समर्थन में नारेबाजी करने लगे. इसी दौरान यह विवाद खड़ा हुआ.
नारेबाजी के दौरान कुछ युवाओं ने सेतु पर लगाए गए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य एनडीए नेताओं के पोस्टर फाड़ दिए. इस दौरान कुछ बच्चों द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किए जाने की भी बात सामने आई है.
मौके पर मौजूद युवाओं ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस तरह से पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद खड़ा हो गया और सत्ता पक्ष ने राजद पर कई गंभीर आरोप लगाए. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








