पटना- बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर के पटना स्थित निजी आवास पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। मंत्री अपने परिवार के साथ छठ पूजा के मौके पर बाहर गए हुए थे, तभी शनिवार देर रात चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया।
संजय टाइगर का पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित एजी कॉलोनी में निजी आवास है। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोर रात में अंदर घुस गए।
चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से चोरों के बुलंद हौसलों और शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रविवार को चोरी का खुलासा हुआ। सूचना मिलने पर शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए हैं।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध लोगों की गतिविधियां कैद हुई हैं। उस आधार पर चोरों की पहचान करने में पुलिस जुटी है।
शास्त्री नगर थानेदार ने रविवार को कहा कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। घर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ और उसकी कितनी कीमत थी, यह आवेदन मिलने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संजय टाइगर शनिवार शाम तक पटना में ही थे। छठ महापर्व के दूसरे दिन उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और पूर्व मंत्री मंगल पांडेय के आवास पर पहुंचकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया था।
बताया जा रहा है कि इसके बाद वह अपने गृह जिले भोजपुर के लिए निकल गए। रात में चोरों ने उनके निजी आवास में हाथ साफ कर दिया।संजय सिंह टाइगर मूलरूप से भोजपुर जिले के बिहिया के रहने वाले हैं और भारतीय जनता पार्टी के आरा से विधायक हैं।








