पलामू- मेदिनीनगर के आढ़त रोड में वनांचल ग्रामीण बैंक में एक अपराधी ने लूट का प्रयास किया. इस दौरान बैंक के सुरक्षा गार्ड और कर्मी अपराधी से भिड़ गए, जिससे अपराधी हथियार छोड़कर वहां से भाग गया. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर के बाद एक व्यक्ति बैंक के अंदर दाखिल हुआ. अपराधी बैंक के अंदर कैश काउंटर पर पहुंचा और पैसा निकालने का बहाना करने लगा. इसके बाद में वह हथियार निकाल कर बैंक कर्मी से पैसे मांगने लगा.
इस दौरान बैंक में तैनात गार्ड और कर्मी अपराधी से भिड़ गए. बैंक कर्मियों के हावी होने के बाद अपराधी हथियार छोड़कर फरार हो गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि बैंक में लूट नहीं हुई है अपराधी हथियार छोड़कर फरार हुआ है. हथियार में गोली नहीं थी. आशंका है कि अपराधी नशा करने का आदी है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है और अपराधी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








