पटना- तेजस्वी यादव ने मधुबनी में एएसआई की गोली से मौत मामले पर राज्य सरकार और पुलिस-प्रशासन को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है.
जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही आम जनता की जान ले रही है. नेता प्रतिपक्ष ने बलिराजगढ़ गांव पहुंचकर मृतक अशोक यादव के परिवार से मुलाकात की और इंसाफ का भरोसा दिलाया.
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि जब से सम्राट चौधरी बिहार के सीएम बने हैं, तब से अपराध बढ़ गए हैं, पुलिस भी अपराधी हो गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर लिखा -“बिहार के नकारे निकम्मे और आपराधिक प्रवृति के मुख्यमंत्री को जनहित में हर गांव टोला-टोला, गली-गली बड़े-बड़े वैधानिक चेतावनी बोर्ड लगवा देने चाहिए जिसपर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हो कि जनता अपनी जान की जिम्मेवार खुद होगी.
जुल्मी बिहार पुलिस से न्याय की उम्मीद अपने जोखिम पर करे, क्योंकि 7 हत्या आरोपी मुख्यमंत्री बनने के बाद से बिहार पुलिस घोर अपराधी बन चुकी है.”
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अपराध और क्राइम वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा, ‘अभी अनपढ़ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी क्राइम और अपराध का अंतर पढ़ने और गढ़ने की कोशिश ही कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अपराधी और पुलिस वाले बिहारवासियों को मारे जा रहे हैं.’
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








