हजारीबाग- शहर के शहीद सुभाष बारला रोड स्थित बाबा पथ के एक घर में पटना एनआईए की टीम ने बुधवार छापेमारी की सूत्रों के अनुसार, जाली नोट से जुड़े मामले को लेकर पटना एनआईए की टीम हजारीबाग पहुंची थी.
जानकारी के अनुसार, टीम ने हुरहुरू के बाबा पथ स्थित शहीद सुभाष बारला मार्ग पर उदय साव और प्रदीप साव के घरों में छापेमारी की. टीम अंदर जाने के बाद गेट बंद कर जांच में जुट गयी.
एनआईए की टीम ने करीब सात घंटे तक घरों की तलाशी ली. इस दौरान दोनों घरों से लैपटॉप, प्रिंटर और कई दस्तावेज जब्त किये गये. टीम घर के एक सदस्य को भी अपने साथ ले गयी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पटना एनआईए ने सुरक्षा के लिए हजारीबाग एसपी से पुलिस बल मांगा था. एसपी ने टीम को सुरक्षा बल उपलब्ध कराया था. जानकारी के अनुसार, दोनों घरों में सुबह करीब आठ बजे से जांच शुरू हुई, जो 11:45 बजे तक चली. उदय साव और प्रदीप साव रिश्तेदार हैं और हुरहुरू के बाबा पथ स्थित शहीद सुभाष बारला मार्ग पर उनके घर आसपास हैं.
एनआईए टीम के सदस्यों ने छापेमारी के संबंध में कोई बयान नहीं दिया. जांच के बाद टीम दोनों घरों से निकलकर वाहनों से रवाना हो गयी.








