हजारीबाग- हजारीबाग में अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की मौत पर परिजनों और वकीलों ने न्याय की मांग को लेकर धरना दिया। शनिवार को परिजनों और हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने जिला परिषद चौक पर धरना देकर सड़क जाम कर दिया.
प्रदर्शनकारी अनुष्का के पति कौशिक रुद्र और ससुराल वालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. दोपहर 1:30 बजे से शाम पांच बजे तक करीब साढ़े तीन घंटे सड़क जाम रहा. पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटा लिया. इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए बनारस ले जाया गया.
परिजनों का आरोप है कि मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है. वे पति और ससुराल वालों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे. पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी पति रसूखदार लोगों के साथ उठता-बैठता है और पैसे के आगे उनके दर्द की सुनवाई नहीं हो रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. गौरतलब है कि गुरुवार, 22 अक्तूबर को अनुष्का का शव कमरे में पंखे से लटका मिला था. घटना के बाद से ही परिजन न्याय की मांग कर रहे थे.








