पटना- बिहार में 28 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 40 से 50 किमी प्रतिघंटे तक रह सकती है। मेघगर्जन और आकाशीय बिजली की भी चेतावनी है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में 23 अक्टूबर की सुबह कम दबाव (अवदाब) का क्षेत्र बना है। इसके बाद 24 अक्टूबर तक अवदाब और 25 अक्टूबर को गहरे अवदाब में बदलने की संभावना है।
26 अक्टूबर की सुबह तक इसके चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है। इसके बाद यह उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों की ओर बढ़ सकता है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस मौसमी सिस्टम के प्रभाव से बिहार में पूर्वी हवाएं सक्रिय होंगी और वातावरण में नमी बढ़ेगी। इसके कारण 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, तेज हवा और बारिश से खेतों में खड़ी फसलों और फलदार पेड़ों को नुकसान हो सकता है। आकाशीय बिजली से जान-माल और पशुधन को खतरे की आशंका है। वहीं, झुग्गी-झोपड़ियों, टिन की छतों और कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








