रांची- नामकुम में अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. वह नामकुम के तेतरी बाधवा स्कूल के पीछे रहते थे.
जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने घर में घुसकर उन्हें गोली मारी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस अपराधियों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








