रांची- झारखंड के आंदोलित 108 एम्बुलेंसकर्मियों ने चरणबद्ध आंदोलन के तहत 40 घंटे की हड़ताल शुरू कर दी है. इसकी वजह से पूरे राज्य में 108 एम्बुलेंस सेवा प्रभावित हुई है. राज्य के अलग-अलग जिलों से रांची पहुंचे ये कर्मचारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मुख्यालय, नामकुम के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं.
झंडे-बैनर लेकर आए इन कर्मियों ने साफ कहा है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन के अगले चरण में 21 अक्टूबर 2026 से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी.
झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन की पूरी जानकारी पहले ही 108 एम्बुलेंस चलाने वाली एजेंसी सम्मान फाउंडेशन कंपनी, स्वास्थ्य विभाग और एनएचएम को दे दी गई थी. आंदोलन की पूरी रूपरेखा से भी उन्हें अवगत कराया गया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बावजूद इसके न तो एजेंसी और न ही सरकार ने उनकी मांगों को लेकर कोई गंभीरता दिखाई. ऐसे में एम्बुलेंस सेवा ठप करने के सिवा संघ के पास कोई और उपाय नहीं बचा.
उन्होंने दोहराया कि अगर मांगें पूरी नहीं होतीं तो चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा. 21 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल के निर्णय पर संघ कायम है.
दरअसल, 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन जिला स्तर पर सिविल सर्जन के माध्यम से शुरू करना, बर्खास्त कर्मचारियों की पुनः बहाली, लंबित वेतन का भुगतान तथा कर्मचारियों को सभी श्रमिक एवं वैधानिक अधिकार सुनिश्चित करना उनकी प्रमुख मांगों में शामिल है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके साथ ही ईपीएफ-ईएसआईसी, ओवरटाइम, ग्रेच्युटी और न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने समेत कई अन्य मांगें भी रखी गई हैं.








