डेस्क- पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का मामला सामने आया है. तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कोलकाता के कालीघाट में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जा रहीं ममता बनर्जी पर एक युवती ने हमला करने की कोशिश की. आरोप है कि युवती ने ममता बनर्जी की साड़ी खींची. और उसके पास से चाकू भी बरामद हुआ.
इस कथित घटना को लेकर स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव हारने के बाद से टीएमसी नेता लगातार लोगों के गुस्से और हमले का शिकार होते आए हैं. अब इसकी आंच टीएमसी चीफ तक भी पहुंचती हुई दिख रही है.
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में 4 मई को नतीजों के बाद पहली बार अभिषेक बनर्जी पर अंडे फेंके गए थे. तब सोनारपुर में लोगों के एक समूह ने उनके खिलाफ चोर चोर के नारे लगाए और उनका विरोध किया था. इस दौरान अभिषेक पर अंडों के अलावा जूते और पत्थर तक फेंके गए उनसे हाथापाई हुई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सितंबर 2026 में हुगली के उत्तरपाड़ा में ममता बनर्जी की एक रैली में शामिल होने जा रहे कुणाल घोष की कार को घेरकर उस पर अंडे और पत्थर फेंके गए थे, जिससे वाहन का शीशा टूट गया था.








