शेखपुरा- बिहार के शेखपुरा जिले में विजिलेंस ने छापेमारी की. इस दौरान पंचायत रोजगार सेवक को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. मामला जिले के अरियरी प्रखंड से जुड़ा है. गिरफ्तार पंचायत रोजगार सेवक पप्पू कुमार उर्फ प्रफुल्ल चवाड़ा प्रखंड के कपासी गांव का निवासी है, जो अरियरी प्रखंड में कार्यरत है.
छापेमारी की अगुवाई कर रहे निगरानी डीएसपी सतीशचंद्र माधव ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य के पति व रौंदी गांव निवासी श्रवण चौधरी के द्वारा शिकायत दर्ज की गई थी.
पंचायत समिति की योजना के तहत सौफी चौहान के घर से सुग्रीव चौहान के घर तक मिट्टी भराई के छह लाख रुपये की योजना पारित कराने के लिए 10 फीसदी घूस के रूप में 60 हजार रुपये मांगे जा रहे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शिकायत के बाद टीम के द्वारा जांच-पड़ताल की गई, तो शिकायत सही पाई गई. इसी के बाद मंगलवार को पीआरएस को 30 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया. निगरानी की टीम ने उसे पकड़कर हाथ धुलाया, तो हथेली पूरी तरह से लाल हो गई. निगरानी की पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई है.
शिकायतकर्ता श्रवण चौधरी ने बताया कि ग्राम सभा से योजना को पारित कराकर पिछले आठ महीने से कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे. पीआरएस के द्वारा 10 फीसदी घूस का रुपया पहले देने पर ही योजना को पारित कराने की बात कही जा रही थी. वह पहले ही 17 हजार रुपये दे चुके थे और मंगलवार को 30 हजार रुपये दिए थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








