जमशेदपुर- जमशेदपुर में सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के बीच हुई झड़प के विरोध में भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया. वहीं, जमशेदपुर दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने कांग्रेस द्वारा किए जा रहे आंदोलन पर जमकर निशाना साधा है.
दरअसल, सोमवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बीच झड़प हो गई थी. इसी को लेकर जिला भाजपा की ओर से मंगलवार को साकची स्थित जुबली पार्क गोलचक्कर पर विरोध प्रदर्शन किया गया.
प्रदर्शन में जमशेदपुर पूर्वी से विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा सहित पार्टी के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बिस्टुपुर स्थित सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस के पुरे इतिहास को बताते हुए कहा कि देश में अब कांग्रेस पूरी तरह से विफल हो रही है. यही वजह है कि कांग्रेस नेता देश में अराजकता फैलाने में लगे हुए हैं.
उनका आंदोलन बेबुनियाद है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के विकास कार्यों से इंडिया गठबंधन के लोग घबरा गए हैं. उन्होंने नवरात्रि की शुरुआत के दिन दिल्ली में आयोजित आंदोलन को सनातन संस्कृति को खत्म करने की साजिश बताया.
बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी, कांग्रेस और पूरे इंडिया गठबंधन पर आरोप लगाया कि त्योहारों के पवित्र अवसर पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि देश महालया और नवरात्रि में डूबा हुआ है. ऐसे समय में आंदोलन का समय चुनना सनातन आस्था को ठेस पहुंचाने वाली साजिश है. बाबूलाल मरांडी ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे छिपे एजेंडे से सावधान रहें.
उन्होंने कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर आरोप लगाया कि वे अपनी हार और विफलताओं को छिपाने के लिए SIR और चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं.








