रांची- झारखंड में चिकित्सकों ने लंबित मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है. राज्य के सरकारी और निजी चिकित्सकों ने मंगलवार से चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है.
इसके तहत डॉक्टर काली पट्टी बांधकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं. चिकित्सकों का कहना है कि मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ, तो 21 अक्टूबर को राज्यव्यापी सांकेतिक विरोध किया जाएगा. इसके बाद 22 अक्टूबर से कार्यबहिष्कार शुरू करने की चेतावनी दी गई है.
बता दें, राज्य के करीब 20 हजार चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से विरोध जता रहे हैं. आंदोलन के पहले चरण में चिकित्सकों ने आम लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके जरिए मरीजों और उनके परिजनों को आंदोलन की वजह और लंबित मांगों की जानकारी दी गई. अब दूसरे चरण में डॉक्टर काली पट्टी लगाकर काम कर रहे हैं, ताकि मरीजों के उपचार के साथ अपना विरोध भी दर्ज करा सकें.








