गिरिडीह- नक्सलियों द्वारा छुपा कर रखी गई विस्फोटक सामग्री एवं हथियार बरामद किया गया है. यह सफलता एसपी डॉ बिमल कुमार एवं सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को मिली गुप्त सूचना पर चलाये गये सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस एवं सुरक्षा बलों को मिली है.
बरामदगी पारसनाथ पहाड़ी के जिरुवाबेड़ा जंगल से की गई है. इसकी जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने दी है. इस सर्च ऑपरेशन में 05 किलोग्राम का एक केन बम, लगभग 35 मीटर कोडेक्स वायर, 01 बंडल इलेक्ट्रिक वायर, 38 पीस लोहे का अर्धनिर्मित ग्रेनेड शेल एवं ग्रेनेड बनाए जाने वाली अन्य सामग्री तथा 01 इमरजेंसी लाइट बरामद की गई है.
एसपी एवं कमांडेंट को गुप्त सूचना मिली थी कि जिरूवाबेड़ा जंगल के पास नक्सलियों द्वारा विस्फोटक सामग्री एवं हथियार छुपाकर रखा गया है. इसी सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार, सीआरपीएफ के द्वितीय कमान पदाधिकारी अभिनव आनंद के संयुक्त नेतृत्व में एक टीम का गठन कर सर्च ऑपरेशन चलाने का निर्णय लिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस टीम में खुखरा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह, पुअनि मणिलाल सिंह एवं मधुबन थाना के सअनि उमेश कुमार सिंह, सीआरपीएफ क्यूएटी एवं जिला पुलिस बल के जवान शामिल रहे. टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और जिरूवाबेड़ा जंगल के पास नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखी गयी विस्फोटक एवं हथियार को बरामद कर लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








