डेस्क- आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हटाया गया है, पुलिस ने राहुल-प्रियंका के अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक 50 सांसदों समेत करीब 250 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उन्हें किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइंस ले जाया जा रहा है.
पुलिस ने करीब 8 घंटे बाद राहुल गांधी के धरने को खत्म कराया है. दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और INDIA ब्लॉक के अन्य नेताओं को हिरासत में लिया. ये नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आकाशवाणी भवन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कांग्रेस नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। हिरासत में लिए गए नेताओं में कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा, केसी वेणुगोपाल और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी शामिल हैं। नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा भी मौके पर मौजूद थे।
दरअसल, कई विपक्षी दलों के नेताओं को निर्वाचचन सदन की ओर मार्च करने से रोके जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने आकाशवाणी भवन में धरना शुरू किया था। यह प्रदर्शन विपक्ष के ‘सेव डेमोक्रेसी’ अभियान का हिस्सा है। विपक्षी दल SIR को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








