डेस्क- यूपी के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी और थोड़ा खिसकने को लेकर थप्पड़ चल गए। अब इस मामले में समाजवादी पार्टी ने एक्शन लेते हुए अंशुमान सिंह को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
दरअसल, बीते शनिवार को समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पार्टी के नेता आपस में ही भिड़ गए। हाथापाई और थप्पड़बाजी तक हो गई।
सपा नेता अंशुमान सिंह के बेटे पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी को थप्पड़ मारने का आरोप है। नगीना साहनी ने इस मामले में अंशुमान सिंह के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नगीना साहनी का आरोप है कि अंशुमान सिंह और उनके लड़के ने उनके साथ मारपीट की और इस दौरान अवैध पिस्तौल दिखाकर उन्हें मारने की धमकी भी दी गई।
मिली जानकारी अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2 बजे प्रेस क्लब में ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद ग्रामीण विधानसभा सीट से 2027 के चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे अंशुमान सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे।
अंशुमान सिंह अपने बैठने की जगह तलाशने लगे। लेकिन ज्यादातर कुर्सियां भरी हुई थीं। सामने की तरफ सपा के पदाधिकारी एक साथ बैठे थे। फिर, अंशुमान सिंह ने उसी तरफ बैठने की इच्छा जताई और एक कुर्सी मंगवाई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अंशुमान सिंह की ओर से नगीना साहनी से थोड़ा किनारे खिसकने के लिए कहा गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई की स्थिति बन गई।
अंशुमान सिंह के बेटे कमलेश सिंह ने नगीना साहनी की ओर हाथ उठाया। घटना का वीडियो सभागार में मौजूद कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। करीब 10 से 15 मिनट तक हंगामा होता रहा। सपा नेताओं के साथ पुलिसकर्मियों को भी बीच-बचाव के लिए आना पड़ा।








