पश्चिम चंपारण- बिहार के पश्चिम चंपारण में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में तीन की मौत हो गई है.
दरअसल जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में एनएच-727 पर एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद घायल तीनों युवकों को इलाज के लिए लौरिया सीएचसी ले जाया गया,
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच, बेतिया रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान पलटू साह, अनुकेब मियां और साहिल के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि ट्रक लौरिया की ओर से बेतिया जा रहा था, जबकि बाइक सवार तीनों युवक विपरीत दिशा से आ रहे थे. इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तत्काल लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया रेफर किया गया, लेकिन जीएमसीएच पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








