गया- विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष महासंगम मेला-2026 की तैयारी जारी है. इसी कड़ी में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर अधिकारियों को गया समाहरणालय में प्रतिनियुक्त किया जा रहा है. गया जिले के आसपास के जिलों में पदस्थापित बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है.
सामान्य प्रशासन विभाग ने अरवल,जहानाबाद, रोहतास,कैमूर,लखीसराय जिले में पदस्थापित बिप्रसे के 10 अधिकारियों को गयाजी समाहरणालय में प्रतिनियुक्त किया है.
इन सभी को 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक गया में प्रतिनियुक्त किया गया है. मेला के सफल संचालन, विधि-व्यवस्था संधारण में इनसे ड्यूटी ली जायेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें गयाजी में पितृपक्ष मेला 25 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. यह मेला 10 अक्टूबर 2026 तक चलेगा. इस मेले में तर्पण के लिए देश विदेश से श्रद्धालु आते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








