पटना- जेपी गंगा पथ पर चलती बाइक में युवक-युवती के स्टंट और किसिंग का वीडियो सामने आने के बाद पटना ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है.
मामले में बाइक ऑनर के खिलाफ ट्रैफिक थाना गांधी मैदान में केस दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार वीडियो पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के कृष्णा घाट के पास जेपी गंगा पथ का है.
सामने आये वीडियो में युवक बाइक चला रहा था और युवती उसके साथ बैठी थी. दोनों एक-दूसरे से लिपटे और किस करते हुए नजर आ रहे थे. दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
चलती बाइक पर इस तरह की गतिविधि से वाहन पर नियंत्रण प्रभावित होने और दुर्घटना का खतरा बढ़ने की बात पुलिस ने कही है. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार वीडियो 5 सितंबर को शाम करीब 5:30 बजे शूट किया गया था.
वीडियो में स्पलेंडर बाइक का इस्तेमाल किया गया है. बाइक के नंबर के आधार पर उसके ऑनर चालक दीपक कुमार की पहचान की गयी है. वह पटना सिटी के मोगलपुरा का रहने वाला बताया गया है. पुलिस ने युवक और युवती के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 के तहत मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने कहा है कि चलती बाइक पर इस तरह का व्यवहार न सिर्फ यातायात नियमों के उल्लंघन का मामला बन सकता है, बल्कि इससे सड़क पर दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








