डेस्क- दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत के ढहने से 6 लोगों की मौत होने के बाद रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है.
मुख्यमंत्री ने उन सभी इमारतों को तुरंत सील करने का आदेश दिया है जिनमें बिना मंजूरी के पांचवीं मंजिल बनी हुई है. वहीं सरकार ने सत्य निकेतन हादसे को लेकर एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर समेत कई अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है.
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया, ”सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने की दुखद घटना के बाद MCD के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. बिल्डिंग के मालिक को गिरफ़्तार कर लिया गया है.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि सत्य निकेतन हादसे को सरकार ने बेहद ही गंभीरता से लिया है. आस-पास के PG और इमारतों की भी बारीकी से जांच की जा रही है. नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर सीलिंग समेत सख्त कार्रवाई की जाएगी. जो भी दोषी या जिम्मेदार पाए जाएंगे उन्हें बख़्शा नहीं जाएगा.
बता दें दक्षिणी दिल्ली स्थित डीयू परिसर के पास स्थित यह बिल्डिंग रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मरम्मत कार्य के दौरान भरभराकर ढह गई थी. इस हादसे में अबतक 7 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमे 5 छात्र हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








