पटना- शिक्षक दिवस के मौके पर पटना यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अचानक बम धमाके से हड़कंप मच गया. घटना यूनिवर्सिटी के ज्योग्राफी विभाग की पार्किंग में हुई.
बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय के पास से गुजर रहे डबल डेकर पुल के ऊपर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने पार्किंग की ओर बम फेंका. धमाके की तेज आवाज सुनते ही कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के समय विभाग में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम चल रहा था.
गनीमत रही कि धमाके में कोई छात्र, शिक्षक या अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ. धमाके की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से बम के अवशेष और अन्य जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं. पुलिस को कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी मिली है.
शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि बम सामने सड़क पर बने पुल के ऊपर से कैंपस की ओर फेंका गया था. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही है. साथ ही घटना के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








