रांची- राजधानी रांची में लगातार बारिश हो रही है. मंगलवार को लगातार हुई बारिश की वजह से रांची के कांके डैम का जलस्तर बढ़ गया है. इसकी वजह से इस सीजन में तीसरी बार डैम का फाटक खोला गया है.
इससे पहले डैम के निचले इलाके के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है. स्थानीय लोगों को पानी के बहाव वाले इलाके से दूर रहने की हिदायत दी गई है.
28 फीट की क्षमता वाला कांके डैम पूरी तरह लबालब भर चुका है. डैम में लगातार बढ़ रहे जलस्तर और दबाव को देखते हुए बीती रात करीब 11 बजे इसका एक फाटक खोल दिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
फाटक खुलने के बाद डैम से तेजी से पानी निकल रहा है. इसका असर आसपास के निचले इलाकों में दिखाई देने लगा है, जहां पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है. लगातार बारिश जारी रहने की स्थिति में इन इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.
कांके डैम का फाटक खुलने के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है. फाटक के आसपास और निचले इलाकों में रहने वाले लोग लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं.
स्थानीय लोगों की नजर डैम के जलस्तर और पानी के बहाव पर बनी हुई है. जिन लोगों के घर निचले इलाकों में थोड़ी ऊंचाई पर हैं, फिलहाल उनके घरों पर पानी का बड़ा असर नहीं पड़ा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हालांकि, अगर बारिश इसी तरह लगातार होती रही और डैम से पानी का बहाव जारी रहा तो निचले इलाकों में जलजमाव के साथ बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने की आशंका है.








