पटना- चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है. यह मामला 1 सितंबर 2026 को सामने आया, जिसके बाद खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की ओर से गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर तुरंत जांच कराने की मांग की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, धमकी भरे संदेश में लिखा गया है- ”आपको जल्द ही कट्टर आतंकवादियों द्वारा मार दिया जाएगा.” संदेश सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और संबंधित अधिकारी सतर्क हो गए हैं.
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि धमकी भेजने वाला व्यक्ति कौन है और उसका उद्देश्य क्या है? मामले की गंभीरता को देखते हुए संदेश की सत्यता और इसके स्रोत की जांच शुरू किए जाने की मांग की गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के अतिरिक्त निजी सचिव आलोक कुमार सिंह ने 1 सितंबर 2026 को केंद्रीय गृह सचिव को इस संबंध में पत्र भेजा है.
पत्र के जरिए पूरे मामले की तुरंत और गहराई से जांच शुरू करने का अनुरोध किया गया है. मंत्रालय ने यह पता लगाने की मांग की है कि धमकी कहां से आई, संदेश असली है या नहीं और इसके पीछे क्या वजह है.
पत्र में चिराग पासवान की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था का भी जिक्र किया गया है. वह इस समय गृह मंत्रालय की ओर से दी गई Z श्रेणी की सुरक्षा में हैं. ऐसे में मंत्रालय ने धमकी को देखते हुए उनकी सुरक्षा की दोबारा जांच करने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का अनुरोध किया है. उनके आने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए भी जरूरी सुरक्षा इंतजाम करने की बात कही गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








