नवादा- बिहार के नवादा में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. हिसुआ में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई. टीएस कॉलेज के पास बाइक सटने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक को गोली मार दी गई.
मृतक की पहचान पियूष कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार, हिसुआ के टीएस कॉलेज के समीप पीयूष कुमार बाइक से एडमिशन लेने जा रहा था. इसी दौरान बाइक एक कार से सट गया. इसको लेकर विवाद हो गया.
बताया जा रहा है कि विवाद के बाद कुछ युवक पांचू गढ़ मोहल्ले पहुंचे, जहां पीयूष कुमार को गोली मार दी. गोली लगने के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए लेकर निकले, लेकिन नवादा लाने के दौरान उसकी मौत हो गई. पूरे परिवार में कोहराम मच गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से एक कार और एक बुलेट बाइक जब्त किया है. पुलिस आरोपियों की पहचान और गोलीबारी के पीछे के कारणों की जांच में जुटी है.








