डेस्क- नीरज चोपड़ा सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। चोपड़ा ने पोस्ट में लिखा, लॉजेन डायमंड लीग में सीजन का बेस्ट थ्रो करने के कुछ समय बाद ट्रेनिंग के दौरान टखने में चोट लगी। इससे लिगामेंट फट गया।
इस चोट के कारण नीरज 5 सितंबर को ब्रसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसके अलावा 11 से 13 सितंबर तक बुडापेस्ट में होने वाली पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप से भी बाहर रहेंगे।
नीरज ने कहा कि काफी मेहनत के बाद उन्हें लग रहा था कि वे अपनी लय हासिल कर रहे हैं। नीरज ने लॉजेन डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने शुक्रवार को ही डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। उन्होंने इस सीजन में दो डायमंड लीग मुकाबले खेले और दोनों में दूसरे स्थान पर रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
19 जून को दोहा और 21 अगस्त को लॉजेन में दूसरे स्थान पर रहने से उन्हें कुल 12 अंक मिले। वे स्टैंडिंग में छठे स्थान पर रहे और 5 सितंबर को ब्रसेल्स में होने वाले फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। अब टखने की चोट के कारण वे इस फाइनल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।








