भोजपुर- बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर में नवादा थाना क्षेत्र के समीप स्थित एक होटल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. थाना के नजदीक स्थित इस होटल में आपत्तिजनक स्थिति में आठ महिलाओं और सात युवकों को पकड़ा गया. पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है तथा होटल को सील कर दिया गया है.
पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त होटल होम में देह व्यापार से जुड़ी अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की टीम ने होटल पर छापेमारी कर कार्रवाई की.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आठ महिलाओं और सात युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया. मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. प्रशिक्षु डीएसपी कोमल ने यह भी बताया कि होटल का लाइसेंस भी नहीं था. दंडाधिकारी की उपस्थिति में होटल को सील कर दिया गया है.








