डेस्क- बर्धमान दुर्गापुर के सांसद व तृणमूल नेता कीर्ति झा आजाद के खिलाफ रानीगंज थाने में आपराधिक षडयंत्र, गंभीर आपराधिक धमकी, झूठे मामले में फंसाने के डर दिखाकर पैसे वसूलने, लोकसेवक द्वारा अपराध को बढ़ावा देने सहित भष्टाचार निवारण अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है.
रानीगंज हिल बस्ती इलाके के निवासी राहुल घोष ने अनेकों गंभीर आरोप लगाकर सांसद कीर्ति झा आजाद के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. सांसद कीर्ति झा आजाद के साथ उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) मनोहर सिंह, ठेकेदार और कथित कीर्ति झा के संपर्क व्यक्ति विश्वजीत चटर्जी, कीर्ति झा के प्रतिनिधि स्वराज घोष और उनके निजी सहायक पुरुषोत्तम को नामजद आरोपी बनाया है.
राहुल घोष ने अपनी शिकायत के कहा है कि 21 मई 2025 को सांसद कीर्ति झा के पीएसओ मनोहर सिंह का फोन आने के बाद वह सांसद कीर्ति झा से दुर्गापुर स्थित उनके बंगले पर जाकर मुलाकात की, जहां कीर्ति झा ने एचपी गैस के उप-डीलरशिप व्यवसाय बंद करने का दबाव बनाया और 15 लाख रुपये की मांग की तथा स्थानीय व्यापारियों से अवैध रूप से पैसा इकट्ठा करने का निर्देश दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सांसद के चार सहयोगियों ने निर्देशों का पालन नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी. राहुल घोष ने 30 मई 2025 को बातचीत का एक ऑडियो रिकॉर्ड सबूत के तौर पर होने का जिक्र शिकायत में किया है. इस विषय में सांसद कीर्ति झा का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने का अनेकों बार प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया.








