रांची- झारखंड-बंगाल सीमा पर सराकेला-खरसांवा जिले से बुधवार को झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ ने मिलकर 15 लाख रुपये के इनामी सहित तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार माओवादियों में 15 लाख का इनामी माओवादियों का रीजनल कमेटी सदस्य मदन महतो, शंकर महतो उर्फ चरण, दो लाख रुपये की इनामी एरिया कमांडर सह माओवादी मदन महतो की पत्नी मीना पहाड़िया उर्फ नीपू पहाड़िया उर्फ मीरा व पांच लाख रुपये का इनामी माओवादियों का सब जोनल कमांडर रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदारा उर्फ बिरेन सिंह उर्फ सागर उर्फ छोटा विजय शामिल हैं।
गिरफ्तार मदन महतो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले के शालबनी थाना क्षेत्र के करमसोल का रहने वाला है। उसके विरुद्ध राज्य में माओवादी घटनाओं से संबंधित 35 कांड दर्ज हैं। इसी प्रकार गिरफ्तार रवि सिंह सरदार मूल रूप से सरायकेला-खरसांवा जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के टेंगाडीह टोला, बेनीडीह का रहने वाला है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उसके विरुद्ध राज्य में कुल 42 कांड दर्ज हैं। गिरफ्तार एरिया कमांडर मीना पहाड़िया भी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र के अंबाकोचा तिलागोड़ा की रहने वाली है। उसके विरुद्ध राज्य में दो कांड दर्ज हैं। गिरफ्तार माओवादियों के ठिकानों से तीन एके-47 राइफलों की बरामदगी हुई है।
गिरफ्तार तीनों ही माओवादी एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादियों के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा के दस्ते के सदस्य हैं। मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी के बाद से ही झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ की टीम इनकी तलाश कर रही थी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








