नालंदा- बिहार के नालंदा जिले में एक बीज व्यवसायी के घर करीब एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर 45 लाख रुपये नकद और लगभग 70 लाख रुपये के सोने-चांदी व डायमंड के जेवर लूट लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना के दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय स्थित वार्ड संख्या-21 की है. वारदात की शुरुआत रात करीब एक बजे हुई जब पूरा परिवार गहरी नींद में था. डकैत छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हो गए.
डकैतों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर घंटों तांडव मचाया। विरोध करने पर मारपीट की, पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी और घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पीड़ित परिवार के अनुसार, सभी लोग रात में घर में सो रहे थे। तभी करीब 12 की संख्या में हथियारबंद डकैत छत के रास्ते घर में घुस आए। डकैतों ने सबसे पहले घर के बुजुर्ग को छत पर ले जाकर कब्जे में लिया, जबकि अन्य सदस्यों के हाथ-पैर बांध दिए और उनके मुंह पर टेप चिपका दिया।
शोर मचाने पर परिवार के लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और पिस्टल दिखाकर सभी को चुप रहने की धमकी दी गई। इसके बाद डकैतों ने अलमारी और गोदरेज की चाबी लेकर घर में रखे करीब 45 लाख रुपये नकद, 70 लाख के सोने-चांदी के आभूषण, डायमंड के जेवर समेत लाखों की संपत्ति समेट ली।
लूटपाट के बाद सभी डकैत आराम से मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि जिस इलाके में यह बड़ी डकैती हुई, वह काफी व्यस्त इलाका है और दीपनगर थाना महज करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी और दीपनगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। डॉग स्क्वॉड तथा एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है, जो वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में लगी है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है, जबकि इलाके के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।इसके पहले भी इस परिवार के घर दो बार चोरी हो चुकी है।








