पटना- बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर बधाई और शुभकामनाएं दी। रोहिणी ने कहा कि जीत उसकी जरूर होती है, जो लगातार लड़ता है।
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट किया कि बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे से ये फिर से साबित हो गया कि ” जीत उसकी जरूर होती है , जो लगातार लड़ता है , जनता से जिसका निरंतर जुड़ाव होता है , जो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का सम्मान करता है और उनके साथ संपर्क व् संवाद कायम रखता है “..
ये जीत भाजपा के विरोध और लोकतंत्र में जनता के विश्वास की जीत है। विजेता को हार्दिक बधाई और जन-समर्पित कार्यकाल व् भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इधर, उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद राजद सांसद मीसा भारती ने उन पर भाजपा से जुड़े होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता को समय के साथ सच्चाई समझ में आएगी।
मीसा भारती ने हमला बोलते हुए कहा है कि जनता को सच्चाई पता ही नहीं है। उन्हें नहीं मालूम की बीजेपी के असली प्रत्याशी प्रशांत किशोर ही हैं। बांकीपुर की जनता को यह बात समझने में समय लगेगा।
मीसा भारती ने आगे कहा कि कहा जाए तो ये भाजपा के प्रत्याशी की हार है लेकिन प्रशांत किशोर यदि वहां जीत रहे हैं तो ये भाजपा की ही जीत है। वहां पर प्रत्याशी बदले गए, क्या कारण रहा कि प्रत्याशी बदले गए?
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मीसा भारती इतने पर ही नहीं रुकी। उन्होंने आगे कहा कि पीके बीजेपी की लोमड़ी हैं क्योंकि भाजपा कह रही थी कि कुत्ता बिल्ली को लड़ा देंगे तो जीत जाएगा। इसलिए वो बीजेपी की लोमड़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की जनता, युवाओं और बच्चों को धोखा दिया जा रहा है।








