कोडरमा- कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो के इनपुट पर अभियान चलाकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई सतगावां थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में की गई.
गिरफ्तार किए गए लोगों पर सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर देश विरोधी और कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े पोस्ट साझा करने का आरोप है.
बताया जा रहा है कि ये लोग पाकिस्तानी आतंकवारी सरगना अजहर मसूद का ऑडियो क्लीप सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह विशेष जांच टीम सतगांव थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव पहुंची. टीम ने पहले से चिह्नित ठिकानों पर छापेमारी की और पांच लोगों को हिरासत में लिया.
कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस भी टीम के साथ मौजूद रही. छापेमारी अचानक होने के कारण गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के कारण आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए.
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अरशद महफूज (पिता जहांगीर आलम), जहांगीर आलम (पिता स्वर्गीय जमाल), मुहम्मद सहादत (पिता स्वर्गीय रहमत), मुहम्मद आसिफ (पिता स्वर्गीय जाहिद) और मुहम्मद शमशेर आलम (पिता मुहम्मद अमजद) शामिल हैं. सभी को आगे की पूछताछ के लिए सुरक्षा के बीच ले जाया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियों को इन लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट, विशेषकर इंस्टाग्राम, पर कथित तौर पर देश विरोधी और कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े पोस्ट मिलने की सूचना मिली थी.
प्रारंभिक इनपुट के आधार पर एजेंसियों ने निगरानी शुरू की और पर्याप्त जानकारी मिलने के बाद संयुक्त कार्रवाई की गई. बताया जा रहा है कि डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को खंगाला जा रहा है.








