पटना- प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग से मांग की है कि एसएसपी को मतगणना कार्य से अलग किया जाए. पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि इन्होंने पटना में रहते हुए एक केस को भी सॉल्व नहीं किया. एक के बाद एक घटना हुई, लेकिन इनका परफॉर्मेंस जीरो रहा. लेकिन, चुनाव में जमकर राजनीति की.
पीके ने कहा कि उन्हें पुलिस मुख्यालय के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि मतगणना कार्य में पुलिस अधीक्षक की कोई भूमिका नहीं रहेगी. पुलिस मुख्यालय की देखरेख में मतगणना का कार्य होगा.
चेतावनी देते हुए पीके ने कहा कि जक्कनपुर और बुद्धा कॉलोनी थाना के प्रभारी से कहना चाहूंगा कि उन्हें पुलिस अधीक्षक बचा नहीं सकते. अगर उन्होंने गलत किया है तो उनकी नौकरी जाएगी. हम अंतिम दम तक लड़ेंगे. प्रशांत प्रेस से बात कर रहे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रशांत किशोर ने आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि पटना के एसएसपी और उनके अधिकारियों ने मतदाता को डराने धमकाने, जन सुराज के कैंडिडेट को गिरफ्तार करने और चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने का काम किया. इसको लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग को इससे जुड़े सबूत जमा दे दिये हैं.
प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर यहां मामला नहीं सुलझा तो वे दिल्ली चुनाव आयोग जाएंगे. वोटिंग कम होने के कारण भी प्रशांत किशोर ने पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार बताया. तीन बजे शाम के बाद कोई वोटिंग नहीं हुई.
बीजेपी के गुंडे पुलिस वालों के साथ मिलकर लोगों को वोट नहीं करने दे रहे थे. इस बात को भी चुनाव आयोग को संज्ञान में दिया गया है. प्रशांत किशोर की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने पटना एसएसपी के खिलाफ जांच का आदेश दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें 30 जुलाई को बांकीपुर उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई. जनसुराज से प्रशांत किशोर के अलावे बीजेपी से नीरज सिन्हा और राजद से रेखा गुप्ता प्रमुख प्रत्याशी हैं. 3 अगस्त को मतों की गिनती होनी है. इसके बाद उपचुनाव का परिणाम आ जाएगा. इस सीट पर किसे जीत मिलती है, इसपर सभी की नजर टिकी है.








