रांची- राजधानी रांची के रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है. सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ रांची में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ और हटिया विधायक के ऊपर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी और धमकी के बाद भाजपा, रांची के नगड़ी मंडल की ओर से नगड़ी थाना में एक लिखित आवेदन दिया है. साथ ही सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि नगड़ी निवासी अलीम अंसारी ने एक वीडियो के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हटिया के विधायक नवीन जायसवाल के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही विधायक नवीन जायसवाल को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
भाजपा नगड़ी मंडल के अध्यक्ष रितेश राज महतो द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वीडियो में धार्मिक भावनाओं को भड़काने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया है. आवेदन के अनुसार, वीडियो में कथित रूप से पशु काटकर और उसे खाने संबंधी बयान भी दिया गया है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.
भाजपा नेताओं ने पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए. आवेदन पर नगड़ी थाना द्वारा मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








