साहिबगंज- आंगनबाड़ी सेविका आलिया खातून, जो मतदान केंद्र संख्या–240 की सह बीएलओ के रूप में कार्यरत थीं उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है. डीसी ने यह कार्रवाई की है. उनपर मतदाता गणना प्रपत्र भरने एवं डिजिटाइजेशन के नाम पर मतदाताओं से अवैध राशि की वसूली का आरोप लगा था.
दरअसल राजमहल प्रखंड के अंतर्गत करबल्ला आंगनबाड़ी केंद्र में आलिया खातून बतौर सेविका के रुप में कार्यरत थीं. ग्रामिणों ने निर्वाचन संबंधी कार्यों के दौरान मतदाता गणना प्रपत्र भरने एवं डिजिटाइजेशन के नाम पर मतदाताओं से अवैध राशि की वसूली की शिकायत उपायुक्त से की थी. शिकायत मिलने के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने एक कमेटी का गठन किया था.
आदेश के आलोक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, राजमहल सदानंद महतो की ओर से प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में इस बात की पुष्टि हुई है कि जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद सक्षम प्राधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से आलिया खातून को आंगनबाड़ी सेविका के पद से मुक्त करने का निर्णय लिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








