पटना- आरजेडी नेता और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 24 दिनों की विदेश यात्रा के बाद बिहार लौट आए हैं. आते ही उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है.
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि पटना समेत कई जिलों में छात्रों पर जिस तरह लाठीचार्ज किया गया और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, वह किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की सरकार बन चुकी है. इतना ही नहीं, तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि अगर कल तक छात्रों पर दर्ज सभी मामले वापस नहीं लिए गए और गिरफ्तार छात्रों को रिहा नही गया, तो पूरे बिहार में बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव समेत कई विधायकों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है, जो तानाशाही का उदाहरण है.
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह तानाशाही अब नहीं चलेगी और बिहार की स्थिति तभी सुधरेगी जब इस सरकार को हटाया जाएगा. फिलहाल, देखना होगा कि सरकार तेजस्वी के अल्टीमेटम का संज्ञान लेगी या एक और आंदोलन की शुरुआत होगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








