डेस्क- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसे CJP आंदोलन के लिए बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है. इस खबर के बाद जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल है.
वहां मौजूद लोगों में कमाल का उत्साह देखा जा रहा है. भारत माता, वंदे मातरम और इंकलाब जिंदाबाद के नारों से जंतर-मंतर गूंज रहा है. लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं.
इस बीच CJP का कहना है कि शुरुआत से ही उसकी प्रमुख मांग धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की थी और लंबे प्रदर्शन के बाद यह मांग पूरी हुई है. हालांकि, इस्तीफे के बाद सरकार और CJP की ओर से आगे की रणनीति और अन्य मांगों को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने आरोप लगाया कि पिछले दो-तीन दिनों से दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों से कई युवाओं को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में ले रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी के वकील लगातार ऐसे छात्रों को पुलिस थानों से छुड़वा रहे हैं.
सौरव दास ने यह भी दावा किया कि खाने के पैकेट लेकर जा रहे तीन छात्रों को भी हिरासत में लिया गया था और उनका सामान वापस नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस आयुक्त से इस तरह की कार्रवाई तुरंत रोकने और हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने की मांग की गई है.
साथ ही चेतावनी दी कि अगर यह कार्रवाई नहीं रुकी तो प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक मार्च कर धरना देंगे. इसके अलावा बिहार के छात्र नेताओं के लापता होने के बाद पुलिस को चेतावनी दी है कि उन्हें जल्द छोड़े जाएं. वहीं सरकार से बातचीत के दौर में आज तीसरी दफा बात होनी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
CJP ने 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में 26 जुलाई, रविवार शाम देशभर में कैंडल मार्च निकालने का आह्वान किया है. पार्टी ने कहा है कि यह मार्च पुलिस कार्रवाई के पीड़ितों के समर्थन में आयोजित किया जाएगा.
CJP ने छात्र संगठनों और अन्य सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेकर आपसी सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन करें.








