पटना- राजधानी पटना में बिहार बंद का सबसे ज्यादा असर डाक बंगला चौराहे पर देखने को मिला। यहां बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता जुटे। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए और नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच तनाव की स्थिति भी बनी। पत्थर बाजी और लाठीचार्ज की खबर है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर पथराव किया, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।
पटना के एसएसपी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सीवान में बिहार बंद के दौरान उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई. शहर में बंद समर्थकों ने सड़क जाम करने की कोशिश की जिसे पुलिस ने रोका.
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर शांतिपूर्ण बंद को जानबूझकर बाधित करने का गंभीर आरोप लगाया. वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया कि उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन की छूट है लेकिन आम लोगों को परेशान करने की इजाजत किसी को नहीं है.
इसी बात को लेकर एसपी पूरन कुमार झा और बंद समर्थकों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही. इस घटना से मौके पर भारी अफरातफरी का माहौल बन गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बिहार बंद को देखते हुए सीवान के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. सुरक्षा कारणों से कई निजी स्कूलों की बसें बंद रहीं और दुकानदारों ने अपनी दुकानें काफी देर से खोलीं. प्रशासन पूरे शहर में गश्त कर रहा है और संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर रखी जा रही है.
वर्तमान में सीवान शहर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से पुलिस के नियंत्रण में है. पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है. प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध दर्ज करा रहे हैं








