पटना- बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन के बाहर और अंदर नारेबाजी हुई। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी विधायकों ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर नारेबाजी की।
इस बीच बीजेपी विधायक श्याम बाबू यादव खड़े हुए और कहा कि डाकबंगला चौराहे पर जो कल प्रदर्शन हुआ, वो छात्र नहीं, गुंडे थे। मेरे ऊपर हमला किया गया। मेरे गार्ड्स पर हमला हुआ। कल मेरी हत्या हो जाती। वो सब राजनीति पार्टी के गुंडे थे।
इसके बाद हंगामा और बढ़ गया। स्पीकर ने बीजेपी विधायक को बैठने को कहा, लेकिन वो वेल तक पहुंच गए। उसके बाद विपक्षी विधायक भी वेल तक आ गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सत्ता पक्ष और विपक्षी विधायकों के बीच भिड़ने की नौबत आ गई। मार्शल ने बीच बचाव करके मामले को शांत करवाया। हंगामे के बीच स्पीकर ने विधायकों को शांत कराने की कोशिश की।
उन्होंने कहा- ये सदन है, युद्ध का मैदान नहीं। हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही 8 मिनट में ही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।वहीं विधान परिषद की कार्यवाही भी महज 15 मिनट ही चली और सदन को दोपहर ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
सेकेंड हाफ में विधान परिषद की कार्यवाही में अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कार्य स्थगन प्रस्पढ़ा। उसके बाद मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि प्रदर्शन करने वालों में बहुत सारे अराजक तत्व मौजूद थे। जिसपर सुनील सिंह ने सवाल करना शुरू किया है तो हंगामा हो गया। इसके बाद विपक्ष विधान परिषद से वाकआउट कर गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी विधायक बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचे। पोर्टिको में लाठीचार्ज और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है।
भाजपा हटाओ, शिक्षा बचाओ… के नारे के साथ विपक्षी विधायक धरना पर बैठ गए हैं। विधायक विधानसभा के पास धरने पर बैठ गए हैं। पीएम मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
’10 वर्षों में 152 पेपर लीक क्यों, भाजपा सरकार जवाब दो’, ‘छात्रों की है एक ही मांग, पारदर्शी परीक्षा और सम्मान’, ‘छात्रों पर पुलिस बर्बरता, नहीं चलेगी’, ‘सड़क पर उतरे छात्र, न्याय की है सिर्फ एक बात..नहीं सुनेंगे पीएम मोदी के मन की बात’ जैसे स्लोगन वाले बनैर-पोस्टर के साथ विपक्ष प्रदर्शन कर रहा है।








