डेस्क- संसद के मानसून सत्र का आज से आगाज हो गया है. लोकसभा सदन की पहले दिन की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई. स्पीकर ओम बिरला ने राष्ट्रगान के साथ सदन शुरू किया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मौन रखवाया.
जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ, विपक्ष ने राम मंदिर दान चोरी और नीट पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए जोरदार हंगामा किया. विपक्षी दलों के सांसदों ने विरोध नारेबाजी भी की. स्पीकर ने शांतिपूर्वक सदन चलने देने की अपील विपक्ष से की, लेकिन वह नहीं माना तो स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी.
लोकसभा में विपक्षी दलों ने अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी का मुद्दा उठाया. लेकिन स्पीकर ने प्रश्नकाल शुरू करा दिया तो विपक्षी दलों के सांसद वेल में आ गए और हंगामा करने लगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राम मंदिर दान चोरी और नीट पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी की. वे तख्तियां लहराने लगे तो स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सदन की परंपरा का पालन करें.
तख्तियां लहराना सदन की परंपरा नहीं है. प्रश्नकाल और लोकसभा की कार्यवाही चलने दें. सभी सांसदों को अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा. लेकिन स्पीकर की अपील का विपक्षी सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ.
इधर, राज्यसभा सदन शुरू करते हुए सभापति ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई. कांग्रेस के नवनिर्वाचित सदस्य पवन खेड़ा ने राज्यसभा सदस्यता की शपथ ले ली है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं शपथ ग्रहण होते ही विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि हजारों बच्चे जंतर-मंतर पर अपने हक की लड़ाई लड़ने आए हैं, लेकिन पुलिस ने वहां लाठी चार्ज कर दिया.
आखिर बच्चों को क्यों मारा जा रहा है? छात्रों पर लाठीचार्ज क्यों किया जा रहा है? इसके साथ ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया तो सभापति ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया.








