डेस्क- दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद मार्च किया जिसमे भारी संख्या में युवा और आमजन शामिल हुए. प्रदर्शनकारी संसद के पास तक पहुंच गए हैं।
प्रदर्शन के दौरान मामला तब बढ़ गया, जब आंदोलनकारी सुबह 10 बजे बैरिकेड तोड़कर पार्लियामेंट की तरफ बढ़े। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद प्रदर्शनकारी संसद के करीब पहुंच गए।
प्रदर्शनकारियों ने संसद में घुसने की कोशिश की। इसे देखते हुए संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेन गेट को बंद कर दिया गया। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इस बीच पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज किया
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस के एक्शन के बाद इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। फिलहाल कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलनकारियों को जंतर-मंतर से हटा दिया गया है। पुलिस ने मंच खाली करा लिया है और टेंट भी निकाल दिए हैं। प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर के बाद कनॉट प्लेस से भी खदेड़ दिया गया है।
उधर, सीजेपी का दावा है कि अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया है। पुलिस के लाठीचार्ज और झड़प में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
इधर, इस पूरे घटनाक्रम के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधि जेपी नड्डा से मिले। इनका दावा है कि नड्डा ने उन्हें यह भरोसा दिलाया है कि जंतर-मंतर और उसके आस-पास अब कोई कार्रवाई नहीं होगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दिल्ली पुलिस ने CJP के प्रदर्शनकारियों से हिंसक गतिविधियों में शामिल न होने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से कहा है कि प्रदर्शनकारी किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और न ही उसे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलाएं।








