रांची- रांची पुलिस ने अवैध अफीम की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नामकुम थाना क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से करीब 2.836 किलोग्राम अफीम बरामद किया है.
जानकारी अनुसार, रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि नामकुम थाना क्षेत्र के रांची-टाटा रोड स्थित बयांगड़ी बाजार के पास दो लोग मोटरसाइकिल से अवैध अफीम की बिक्री करने के लिए निकले हैं.
सूचना के सत्यापन के बाद ग्रामीण एसपी के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय-2 अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में नामकुम थाना पुलिस और सशस्त्र बल की संयुक्त टीम का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रोकने का प्रयास किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उनके पास से संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ, जांच में वह अफीम निकला. रांची के ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गोलंगा मुंडा और विजय मुंडा शामिल हैं.
पुलिस ने इनके कब्जे से 2.836 किलोग्राम अवैध अफीम, दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी गोलंगा मुंडा के खिलाफ पहले से भी नामकुम थाना में आपराधिक मामला दर्ज है.
मामले को लेकर नामकुम थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अफीम की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








