पटना- न्यू करबिगहिया के रहने वाले बंटी यादव और छपरा के पंकज राय की हत्या मामले में खेसारी लाल यादव की एंट्री हो गई है. खेसारी लाल यादव ने निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है. बुधवार को खेसारी लाल यादव ने अपने एक्स हैंडल से इन दोनों घटनाओं का जिक्र करते हुए पोस्ट किया.
खेसारी लाल यादव ने कहा, “बंटी और पंकज की निर्मम हत्या की घटना ने मन को अत्यंत व्यथित और आक्रोशित किया है. किसी भी सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता. पीड़ित परिवार जिस असहनीय दर्द और पीड़ा से गुजर रहा है, उसकी कल्पना भी कठिन है.”
एक्स पोस्ट के जरिए खेसारी ने कहा, “जिस प्रकार भारत तिवारी जी को न्याय दिलाने के लिए देश के हर कोने से हम सभी ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की थी, उसी प्रकार आज आवश्यकता है कि हम सभी जाति, धर्म, वर्ग और राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर बंटी और पंकज के परिवार के लिए भी न्याय की मांग करें.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बिहार, उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के सभी नागरिकों से अपील करते हुए खेसारी ने कहा कि इस मामले में आवाज उठाए जाए ताकि दोषियों को शीघ्र सजा मिले और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.
उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री से कहा, “मैं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी से भी आग्रह करता हूं कि इस मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित कर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई कराई जाए, ताकि समाज में कानून के प्रति विश्वास और मजबूत हो.”
खेसारी लाल यादव ने कहा कि वे शीघ्र ही पीड़ित परिवार से मिलेंगे. उन्हें विश्वास दिलाएंगे. कि वे इस कठिन समय में अकेले नहीं हैं. साथ ही उनकी ओर से जो भी संभव हो सकेगा करेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








