पटना- स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के सामने जनता दल यूनाइटेड कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी हुई है. निष्कासित नेता छोटू सिंह के समर्थकों ने उनको पार्टी में वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी की. हालांकि निशांत बिना कुछ बोले अंदर चले गए.
दरअसल, पिछले दिनों प्रदेश कमेटी का गठन किया गया है. जिसमें छोटू सिंह को जगह नहीं दी गई है. उसके बाद उनकी तरफ से विरोध जताया गया. आरोप है कि जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर जाकर भी उन्होंने बहस की थी.
पूरे मामले को प्रदेश नेतृत्व में गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाल दिया. बाद में राज्य सरकार की तरफ से भी उन पर कार्रवाई हुई. नागरिक परिषद से उनको बाहर कर दिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, अब छोटू सिंह घर वापसी के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन प्रदेश नेतृत्व के रवैये से साफ लग रहा है कि उनको फिलहाल माफ करने के मूड में नहीं है. ऐसे में लगता नहीं है कि उनको आने वाले वर्षों में उनको फिर से पार्टी में वापस लिया जाएगा.
इसी बीच आज जैसे ही निशांत कुमार जेडीयू कार्यालय पहुंचे, बाहर जमा छोटू सिंह के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी. हालांकि निशांत ने छोटू सिंह के समर्थकों से कोई बातचीत नहीं की. जेडीयू दफ्तर में उनके समर्थक काफी देर तक नारेबाजी करते रहे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








