पटना- बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर जीत के लिए BJP ने कमर कस लिया है. BJP ने अपने प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें केंद्रीय मंत्री और बिहार सरकार के मंत्रियों के नाम शामिल हैं.
स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, प्रभारी विनोद तावड़े, दीपक प्रकाश, नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, राधा मोहन सिंह, डॉ. संजय जायसवाल, रविशंकर प्रसाद, राज भूषण चौधरी, दिलीप जायसवाल, अश्विनी कुमार चौबे, विजय कुमार सिन्हा, रामकृपाल यादव, रेणु देवी, संजीव चौरसिया और पवन सिंह समेत 40 नेताओं को जगह दी गई है.
सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम शामिल नहीं है। इससे साफ संकेत मिलता है कि भाजपा इस उपचुनाव में राज्य और क्षेत्रीय नेतृत्व के सहारे चुनावी अभियान को आगे बढ़ाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बिहार में कई ऐसे नेता भी है जिन्हें स्टार प्रचारकों की सूची में जगह नहीं मिली है. उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह और नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा के अलावे पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को स्टार प्रचारक को में जगह नहीं मिली है. यह तीनों नेता बिहार में मजबूत नेता माने जाते हैं और दो तो बिहार सरकार में मंत्री हैं.
40 स्टार प्रचारकों की सूची में कई कलाकारों को भी शामिल किया गया है. मनोज तिवारी पवन सिंह और मैथिली ठाकुर को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह मिली है. स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री समेत 8 बिहार सरकार के मंत्री और चार केंद्रीय मंत्री को शामिल किया गया है. यह सभी स्टार प्रचारक बांकीपुर विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








