पटना- बांकीपुर उपचुनाव में तेजप्रताप की पार्टी से उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द कर दिया गया है. वीणा मानवी के नामांकन के दौरान भी काफी हंगामा देखने को मिला था. उन्हें नामांकन के ठीक बाद गिरफ्तार कर लिया गया था.
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. यहां तेज प्रताप यादव की पार्टी जनतांत्रिक जनता दल की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया है. जांच के दौरान निर्वाचन अधिकारियों ने पाया कि उनके नामांकन पत्र में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया था.
दरअसल, प्रत्याशी के नामांकन पत्र पर 10 प्रस्तावकों (प्रपोजर) के हस्ताक्षर होना अनिवार्य होता है. वीणा मानवी के नामांकन पत्र में केवल 9 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर पाए गए. इसी तकनीकी कमी के चलते उनका नामांकन खारिज कर दिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गौरतलब है कि वीणा मानवी का नामांकन पहले भी विवादों में रहा था. सोमवार को नामांकन दाखिल करने के दौरान काफी हंगामा हुआ था और नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था. अब नामांकन रद्द होने के साथ ही बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव की पार्टी जनतांत्रिक जनता दल को बड़ा झटका लगा है.
बता दें कि सोमवार को वीणा मानवी नामांकन के बाद जैसे ही पटना समाहरणालय से निकलीं, पटना के गांधीनगर थाने की पुलिस वहां मौजूद थी. पुलिस वीणा मानवी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लेकर पहुंची थी.
पटना पुलिस वीणा मानवी को गिरफ्तार कर गांधीनगर थाने ले गई थी. ऐसा माना जा रहा था कि किसी पुराने मामले में पुलिस ने ये कार्रवाई की थी. हालांकि बाद में वीणा मानवी को कोर्ट से जमानत मिल गई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








