पटना- JDU में जारी घमासान के बीच नया मामला सामने आया है. पार्टी के एक सांसद ने कहा है कि वे पिछले दो महीने से नीतीश कुमार से मिलने का टाइम मांग रहे हैं लेकिन उन्हें घेर के बैठे लोग मुलाकात नहीं करने दे रहे है. जबकि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने का समय मांगा तो दो मिनट में मुलाकात हो गई.
नीतीश की हालत को लेकर झंझारपुर के जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल का वीडियो वायरल हुआ है. इसमें रामप्रीत मंडल अपने समर्थकों के बीच दर्द बयान कर रहे हैं.
सांसद रामप्रीत बता रहे हैं कैसे उन्हें नीतीश कुमार से मिलने से रोका जा रहा है और इसके लिए तरह तरह के बहाने बनाए जा रहे हैं. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अभी बाकी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस वीडियो में सांसद रामप्रीत मंडल अपने समर्थकों से कह रहे हैं कि वे पिछले दो महीने से नीतीश से मिलने का टाइम मांग रहे हैं. लेकिन कभी उनके बीमार होने की बात कही जा रही है तो कभी और बहाना बनाया जा रहा है. लेकिन मुलाकात नहीं कराई जा रही है.
जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी से भी मिलने का समय मांगा था. दो मिनट में सम्राट चौधरी से मुलाकात हो गई लेकिन नीतीश कुमार से दो महीने में मुलाकात नहीं हुई.
सांसद रामप्रीत मंडल अपने समर्थकों से कह रहे हैं कि अति पिछड़ा और पिछड़ा समाज परेशान है. वे इस समाज की परेशानी को नीतीश कुमार को बताना चाह रहा हैं. इस समाज के लोग जेडीयू से अलग हो रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है. नीतीश के इर्द गिर्द पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज का कोई आदमी नहीं है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सांसद रामप्रीत मंडल इस वीडियो में कह रहे हैं कि नीतीश कुमार ने उन्हें दो बार टिकट देकर सांसद बनवाया लेकिन अब वे जानते हैं कि अगली बार टिकट नहीं मिलने वाला है. नीतीश को घेर कर बैठे लोग उन्हें टिकट नहीं मिलने देंगे.\








