वैशाली- बिहार के वैशाली में रविवार को डबल मर्डर की घटना हुई है. बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासो गांव में पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
मृतकों की पहचान 60 वर्षीय मुनारिक राय और 35 साल के बेटे जितेंद्र कुमार के रूप में हुई। जितेंद्र भारतीय सेना में जवान है और छुट्टी पर आया हुआ था। पूछताछ करके आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है।
मृतकों के परिजनों ने पुलिस का बताया कि परिवार अभी जगा ही था और चाय नाश्ता चल रहा था कि अचानक आरोपी आए। वे गाली गलौज करने लगे और देखते ही देखते फायरिंग करने लगे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
परिवार के लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे, लेकिन जितेंद्र और उसके पिता मुनारिक को गोलियां लग गईं। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और फिर आरोपी मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े आए और पुलिस को वारदात की सूचना दी।
मृतकों के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वारदात को भतीजे ने अंजाम दिया है। मृतक मुनारिक का भाई के परिवार के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद लंबे समय से था और रास्ते को लेकर था।
पिछले दिनों भी दोनों परिवारों की लड़ाई हुई थी। रंजिशन आज गोलियां मारकर मुनारिक और जितेंद्र की हत्या कर दी गई है। वारदात अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस को उन्हें तलाश कर कड़ी सजा देनी चाहिए, मृतकों को इंसाफ चाहिए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस के अनुसार, आज सुबह कंट्रोल रूम में फोन आया कि गांव में गोलियां चली हैं। मौके पर पहुंचे तो 2 लोगों की हत्या की खबर मिली। पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों की शिकायत पर भतीजे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्दी ही उन्हें पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।








