बोकारो- नावाडीह थाना क्षेत्र के चपरी के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें सीमेंट लदे ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और लोगों ने डुमरी–फुसरो मुख्य मार्ग को जाम कर मुआवजे की मांग शुरू कर दी. मृतकों की पहचान नावाडीह निवासी सुनील महतो (पिता- कार्तिक महतो) और कटघरा निवासी पवन महतो (पिता- स्वर्गीय शंभू महतो) के रूप में हुई है.
दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी चपरी के पास सीमेंट लदे ट्रक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई. ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए. आक्रोशित लोगों ने डुमरी–फुसरो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई.
घटनास्थल पर डुमरी विधायक जयराम महतो, झामुमो नेता अखिलेश महतो उर्फ राजू सहित कई स्थानीय लोग मौजूद हैं. वे मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा, सरकारी सहायता और दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. सूचना मिलने पर नावाडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने और यातायात सामान्य कराने का प्रयास कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








