नालंदा- नालंदा जिले में तीन फीट रास्ते की जमीन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जमकर गोलीबारी, लाठीबाजी और पत्थरबाजी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
घटना रहुई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सोंनसा पंचायत के उपसरपंच उमेश यादव पर अपने समर्थकों के साथ कई राउंड फायरिंग करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि जीतन यादव अपनी जमीन छोड़कर तीन फीट रास्ता देने के बाद वहां दीवार का निर्माण करा रहे थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी दौरान उपसरपंच ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर कई राउंड फायरिंग के साथ पत्थरबाजी और लाठीबाजी हुई।
वायरल वीडियो में कई लोग लाठियां भांजते और एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते नजर आए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, पत्थर लगने से कुछ लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पत्थर बिखरे मिले।
घटना की सूचना मिलते ही रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी और नामजद उपसरपंच उमेश यादव फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








